Home प्रयागराज भाजपा नेता का बेटा लापता, जांच में जुटी पुलिस
प्रयागराज

भाजपा नेता का बेटा लापता, जांच में जुटी पुलिस

Share
Share

प्रयागराज। अतरसुइया थाना क्षेत्र के रानी मंडी महावीरन गली के रहने भाजपा महानगर उपाध्यक्ष का बेटा सोमवार को गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद देर रात सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर, उसकी तलाश शुरू कर दिया है।

पुलिस उपायुक्त नगर अभिषेक भारती ने बताया कि रानी मंडी महावीरन गली निवासी भाजपा महानगर उपाध्यक्ष विवेक कुमार अग्रवाल का 20 वर्षीय बेटा उत्कर्ष अग्रवाल सोमवार की शाम 4 बजे घर से निकला और वापस नहीं लौटा। उत्कर्ष यूनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज, झलवा में बीटेक का छात्र है। वह दोपहर 3 बजे घर पहुंचा और बाद में ब्लैक टी-शर्ट व ब्लैक लोअर पहनकर निकला। लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन करने के बाद परिजन के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस गुमशुदगी दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू कर दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
प्रयागराज

यूपी बोर्ड के नतीजे घोषित, हाईस्कूल 90.11 प्रतिशत, इंटरमीडिएट में 81.15 फीसद छात्र हुए उत्तीर्ण

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं और...

प्रयागराज

माफिया अतीक के करीबियों पर पुलिस का ऑपरेशन हंटर, लग्जरी कारों समेत 11 गाड़ियां सीज

प्रयागराज। माफिया डॉन अतीक अहमद के करीबियों और उसके गिरोह के सदस्यों...

प्रयागराज

शिक्षकों की तदर्थ सेवा जोड़कर पेंशन आदि भुगतान करने के एकल जज के आदेश पर डबल बेंच ने लगाई रोक

प्रयागराज। प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को उनके रिटायरमेंट के...

प्रयागराज

संभल में जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई होगी या नहीं? हाईकोर्ट ने लिया फैसला

प्रयागराज। संभल में स्थित जामा मस्जिद की केवल साफ-सफाई की जाएगी; सफेदी...