Home बस्ती बस्ती : शहादत दिवस पर वीरांगना फूलन देवी को किया याद
बस्तीमुख्य समाचार

बस्ती : शहादत दिवस पर वीरांगना फूलन देवी को किया याद

Share
Share

बस्ती। निषाद महासभा की ओर से प्रेस क्लब बस्ती में वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि नगर पंचायत रुधौली अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने वीरांगना फूलन देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


मुख्य अतिथि ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी एक गरीब परिवार में पैदा हुई थीं। इसके कारण वीरागंना फूलन देवी को बहुत ही अत्याचार एवं उत्पीडऩ का सामना करना पड़ा। फूलन देवी साहसी और धैर्यवान महिला थीं जिन्होंने जीवनभर संघर्ष किया। फूलन देवी के जीवन से महिलाओं को सीख लेनी चाहिए। जीवन में अच्छी आदतों को उतारना चाहिए। विकासखण्ड कप्तानगंज की ग्राम पंचायत माझा के ग्राम प्रधान साहबदीन निषाद ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।


सदस्य मछुआ प्रतिनिधि उत्तर प्रदेश राम वृक्ष निषाद ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस मनाने का= उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। उन्हें बताना है कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संघर्ष करते रहना चाहिए। कार्यक्रम में साहबदीन निषाद ग्राम प्रधान, आरडी निषाद, संदीप निषाद, कमलेश कुमार रोजगार सेवक, राम वृक्ष निषाद, लालमणि निषाद, डॉ. अरविन्द निषाद, अशोक निषाद, सीमा निषाद, राज बहादुर निषाद, ग्राम प्रधान हीरा लाल, सोमनाथ संत, ई. राज बहादुर निषाद के साथ कई लोग मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...