Home कौशांबी चौरी चौरा एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
कौशांबीमुख्य समाचार

चौरी चौरा एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

Share
Share

कौशाम्बी। जिले के भरवारी स्टेशन क्षेत्र में गोरखपुर से अनवरगंज कानपुर जाने वाली ïचौरी चौरा एक्सप्रेस में बुधवार को उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया जब ट्रेन में अचानक आग लग गई। ट्रेन में धुआं उठता देखा तो यात्रियों में भगदड़ मच गया।

सूचना कौशाम्बी ज़िले के भरवारी रेलवे स्टेशन मास्टर को दी गयी। सूचना मिलने पर ट्रेन को भरवारी रेलवे स्टेशन पर रोक कर आग को काबू में किया गया। रेलवे कर्मी ने बताया गया आग को काबू में कर लिया गया और ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया है।

बता दें कि घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी रेलवे स्टेशन के पास की है। जहां गोरखपुर से अनवरगंज कानपुर जाने वाली अप चोराचोरी एक्सप्रेस ट्रेन के बोगी से धुआं उठा दिखाई दिया। लोगों ने खिड़कियों से बाहर झांक कर देखा तो बोगी के पास से ही धुआं उठ रहा था। ट्रेन की बोगी में नीचे धुआं उठता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया।

यात्रियों ने मामले की जानकारी भरवारी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को दिया। लोको पायलट ने भरवारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका तो तत्काल रेल कर्मचारी पहुंचे और सीज फायर का प्रयोग कर आग बुझाने में जुट गए, लगभग आधा घंटे से अधिक की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई जिससे कोई बड़ी घटना नहीं हो सकी। लगभग एक घंटे बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा विधायकों ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

सेवापुरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड...

कौशांबी

एक वृक्ष माँ के नाम 2.0 : भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण

वाराणसी। सेवापुरी ब्लॉक के अंतर्गत भीषमपुर ग्राम सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...