Home बांदा जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा जागरुकता प्रशिक्षण
बांदा

जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा जागरुकता प्रशिक्षण

Share
4
Share

बाँदा।जनपद की आठ बी0आर0सी0 ब्लॉक (महुआ, बिसंडा, कमासिन, बबेरू, तिंदवारी, नरैनी, बड़ोखर, जसपुरा) में 50-50 के बैच में भारत सरकार एवं राज्य द्वारा  घोषित आपदाओं से बचाव के सम्बन्ध में जनपद स्तर पर ग्राम पंचायतों व स्कूल एवं डिग्री कॉलेज में विभिन्न प्रकार की दैवीय आपदाओं से बचाव हेतु जन-जागरूकता प्रशिक्षण दिये जाने हेतु उ०प्र० राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण लखनऊ से आये ट्रेनरों द्वारा स्कूल के प्राथमिक,माध्यमिक व डिग्री कॉलेज के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल जिलाधिकारी,राजेश कुमार वर्मा अपर जिलाधिकारी,प्रभाकर सिंह जिला आपदा विशेषज्ञ,जिला विद्यालय निरीक्षक,बेसिक शिक्षाधिकारी,  उपस्थित रहे,प्रशिक्षण में सर्पदंश, अतिवृष्टि,शीतलहर इत्यादि आपदाओं से बचाव के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी दी गयी।प्रशिक्षण प्राप्त उक्त पदों के कार्मिकों द्वारा जनपद 

में जिला विद्यालय निरीक्षक जिला बेसिक शिक्षाधिकारी द्वारा तय किये गये कार्यक्रम के अनुसार

50-50 के बैंच में प्राथमिक विद्यालयों,माध्यमिक विद्यालयों,डिग्री कॉलेज के अध्यापक,ग्राम

प्रधान,ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल,कानूनगो इस प्रकार कुल 2134 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।यह सभी 2134 कार्मिक जनपद के प्रत्येक विद्यालय व ग्राम पंचायतों में विभिन्न दैवीय आपदाओं से सम्बन्धित जन-जागरूकता प्रशिक्षण अभियान चलाकर प्रदान किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
बांदामुख्य समाचार

बांदा : बंद घर से जेवरात, बाइक के साथ अनाज चोरी

जसपुरा (बांदा)। जसपुरा थाना क्षेत्र के नरजिता मजरा कुंडाडोल निवासी दयाराम ने...

बांदामुख्य समाचार

प्रधान पद के उपचुनाव में गोरे सिंह व विनोद कुमार विजयी

बांदा। तिंदवारी विकास खंड अंतर्गत प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में...

बांदामुख्य समाचार

बांदा : बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने बांदा-बिसंडा मार्ग किया जाम

अधिकारियों के आश्वासन के बाद सडक़ से हटे ग्रामीण बांदा। अघोषित बिजली...

बांदामुख्य समाचार

बांदा : महिला स्वयं सहायता समूह में 70 लाख का घपला

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठन, उपायुक्त ने भेजा नोटिस बांदा।...